एक सभ्य समाज बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु
एक सभ्य समाज बनाने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य सभी पाठकगण को नमस्कार, प्रणाम मैं आज आप सभी से मन की बातों को रखते हुए समाज के बारे में अपनी बुद्धि विवेक के अनुसार एक अच्छे सोसाइटी समाज की नींव को बनाना चाहता हूं जिससे लोगो को इस जीवन रूपी यात्रा में सहायक सिद्ध हो और प्रत्येक व्यक्ति जीवन रूपी यात्रा को सफल सुखदाई प्रेम भरा भाव भरा स्नेह भरा जीवन मिले और और पूरा जीवन चिंता मुक्त होकर ईस जीवन रुपी यात्रा का अंत हो जाए । सबसे पहले जानते हैं कि समाज क्या है ? जिस जगह में बहुत से लोग एक साथ निवास करते हो उस जगह को समाज की संज्ञा दी जाती है अगर किसी भी तरह का समस्या उत्पन्न हो तो शिक्षा संस्कृति व धर्म के माध्यम से उस समस्या का निवारण किया जाता है। आजकल के समय में समाज में अनेक तरह की समस्याएं जन्म ले चुकी है। जैसे लूट हत्या बलात्कार शिक्षा व संस्कृति को नष्ट करना अपने माता पिता का आदर भाव ना करना क्या करना धर्म है और क्या करना अधर्म है और अन्य तरह की समस्या जन्म ले चुकी है। ...